फतेह अली चौकी पर शिकायत के बाद SI बृजेश यादव और हेड कांस्टेबल रविंद्र वर्मा ने खोजा फोन

लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की एक मिसाल सामने आई है। इंदौर हॉस्पिटल से बस स्टैंड की तरफ जाते समय एक युवक का कीमती मोबाइल फोन कहीं गिर गया। काफी तलाश करने के बावजूद मोबाइल नहीं मिलने पर युवक परेशान हो गया।
युवक के अनुसार, मोबाइल फोन में कई जरूरी दस्तावेज और महत्वपूर्ण जानकारी मौजूद थी। मोबाइल खोने के बाद वह लगातार उसे तलाश करता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद युवक ने फतेह अली चौकी पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और अपना मोबाइल बरामद कराने की गुहार लगाई।
सूचना मिलने के बाद चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल रविंद्र वर्मा ने मोबाइल की तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने युवक से मोबाइल से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई और संभावित स्थानों पर तलाश की।
काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम को युवक का गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली। मोबाइल मिलने की सूचना जब युवक को दी गई तो उसके चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल फोन युवक को सुपुर्द कर दिया।
मोबाइल वापस मिलने के बाद युवक ने आलमबाग पुलिस और फतेह अली चौकी की टीम का आभार जताया। युवक ने पुलिसकर्मियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोबाइल में जरूरी दस्तावेज होने के कारण वह काफी परेशान था और फोन मिलने के बाद उसे बड़ी राहत मिली है।
पुलिस की इस कार्रवाई से यह भी संदेश गया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस केवल कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की रोजमर्रा की परेशानियों में भी मदद के लिए तत्पर रहती है।
उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल रविंद्र वर्मा के प्रयास से मोबाइल बरामद होने पर युवक ने पुलिस टीम के प्रति अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की। स्थानीय स्तर पर भी पुलिस की इस तत्परता की सराहना की जा रही है।
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट, ब्यूरो लखनऊ





