15 Best News Portal Development Company In India

फतेहपुर में भाई ने किया मां के मकान पर कब्जा, हिस्सेदार को धमकी, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

SHARE:

लखनऊ में मजदूरी कर रहे नफीस अहमद का आरोप — किराएदार बने भाई ने किराया देना बंद किया, घर खाली करने से इनकार, जान से मारने की धमकी

फतेहपुर। बाकरगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के मसवानी मुहल्ला, मकान नंबर 894/748 का मामला सामने आया है। शि‍कायतकर्ता नफीस अहमद पुत्र वहीद अहमद का आरोप है कि उनकी मां नजबुन निशा पत्नी वहीद अहमद के नाम दर्ज मकान पर उनके सगे भाई रईस अहमद व उनके तीन बेटों जुबैर अहमद, सुहेल अहमद, समीर अहमद ने अवैध कब्जा कर लिया है।

नफीस अहमद के अनुसार, मां की मृत्यु के बाद उन्होंने उक्त मकान भाई रईस अहमद को 10,000/- रुपये महीने किराये पर दिया था। आरोप है कि अब रईस अहमद न तो किराया दे रहे हैं, न ही मकान खाली कर रहे हैं। हिस्सा मांगने पर घर से भगा दिया जाता है और धमकी दी जाती है कि “पुलिस चौकी में पैसा खिला देंगे, लेकिन हिस्सा नहीं देंगे”।

शिकायतकर्ता ने दस्तावेज दिखाते हुए बताया कि मकान का हाउस टैक्स अब भी मां नजबुन निशा के नाम से दर्ज है। हाल में उनके बेटे अरबाज खान ने फतेहपुर नगर पालिका में एक साल का टैक्स जमा किया है, जिसकी रसीद उनके पास मौजूद है। मकान के मूल कागजात भी नफीस अहमद के पास हैं। उनका दावा है कि रईस अहमद के पास कोई दस्तावेज नहीं है।

नफीस का यह भी आरोप है कि रईस अहमद, ज़ुबैर अहमद, सुहेल अहमद, समीर अहमद के खिलाफ थाना बाकरगंज में FIR संख्या 047 दिनांक 19/03/2025 को समय 16:46 बजे दर्ज हुई थी। इनके रिश्तेदार गुड्डू, पापू, जाकिर द्वारा परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले से FIR दर्ज होने के बावजूद आगे कार्रवाई नहीं हो रही।

आरोप है कि रईस अहमद द्वारा मकान पर अन्य किरायेदार रखने या निर्माण कराने से भी रोका जा रहा है। आने-जाने का रास्ता भी शिकायतकर्ता की जमीन पर है, जिस पर कब्जे का आरोप है।

नफीस अहमद वर्तमान में लखनऊ में किराये के मकान में मजदूरी कर परिवार चला रहे हैं। उनके दो बच्चे अरबाज खान और आफरीन सिद्दीकी हैं। उनका कहना है कि बच्चों की शादी करनी है और यही मकान उनका एकमात्र सहारा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दूसरे भाई शकील अहमद व मेराज अहमद को उनका हिस्सा मिल चुका है। शकील अहमद अविवाहित हैं और रईस अहमद के पक्ष में बोलते हैं।

नफीस अहमद ने SP फतेहपुर व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मामले में हस्तक्षेप कर मकान में बराबर का हिस्सा दिलाने व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More