योग्य शिक्षक 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर राष्ट्रीय सम्मान के लिए दावेदारी पेश कर सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र शिक्षक 15 जून से 10 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर स्वयं नामांकन (Self-Nomination) कर सकते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हर वर्ष उन शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। चयन प्रक्रिया में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चरणों के बाद अंतिम विजेताओं का चयन किया जाएगा।

आवेदन के दौरान शिक्षकों को अपने कार्यों का विस्तृत पोर्टफोलियो, उपलब्धियां और संबंधित दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। अंतिम रूप से चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।






