15 Best News Portal Development Company In India

संसद के बाहर NDA और INDIA गठबंधन आमने-सामने, प्रियंका गांधी को सुरक्षाकर्मियों ने रोका

SHARE:

नारेबाजी और हंगामे के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को संसद परिसर में NDA और INDIA गठबंधन के सांसद आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन किया और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा नारे लगाते हुए NDA सांसदों की ओर बढ़ीं। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों के बीच मानव श्रृंखला बनाई और उन्हें आमने-सामने आने से रोक दिया।

विपक्षी सांसद कथित पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, जबकि NDA सांसद विपक्ष पर संसद में चर्चा से बचने और मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगा रहे थे। दोनों पक्षों के बीच तीखी नारेबाजी और पोस्टरबाजी भी देखने को मिली।

संसद के भीतर भी लगातार हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से नहीं चल सकी। शोर-शराबे और विरोध के बीच दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध बरकरार रहने से मानसून सत्र के आगे भी हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment