15 Best News Portal Development Company In India

नशे के खिलाफ मुंबई से उठेगी मजबूत आवाज, राज्यपाल से मिला ‘हम भारत हैं ट्रस्ट’ का प्रतिनिधिमंडल

SHARE:

‘नशामुक्त मुंबई, नशामुक्त महाराष्ट्र’ अभियान को लेकर राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से की मुलाकात, सहयोग और मार्गदर्शन का अनुरोध

मुंबई, 5 अक्टूबर 2026। देश में बढ़ती नशे की समस्या की रोकथाम और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से ‘हम भारत हैं ट्रस्ट’ ने ‘नशामुक्त मुंबई, नशामुक्त महाराष्ट्र’ अभियान को लेकर पहल की है। आध्यात्मिक गुरु स्वामी ओमा द अक् जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से मुलाकात की।

राज्यपाल को सौंपा नशामुक्ति अभियान का पत्र

ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष साकिब भारत ने मुंबई स्थित राजभवन में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा से भेंट कर नशामुक्ति अभियान से संबंधित पत्र सौंपा। इस दौरान जैन समुदाय से ओम प्रकाश जैन भी मौजूद रहे।

पत्र के माध्यम से मुंबई और महाराष्ट्र में नशे की रोकथाम, युवाओं के बीच जागरूकता बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के लिए राज्यपाल से सहयोग एवं मार्गदर्शन का अनुरोध किया गया।

सरकार और समाज को साथ लाने पर जोर

ट्रस्ट का कहना है कि नशे की रोकथाम केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज की सामूहिक भागीदारी भी जरूरी है। संगठन का उद्देश्य सरकार, सामाजिक संस्थाओं, धार्मिक एवं सामुदायिक संगठनों तथा युवाओं को साथ लेकर नशे के खिलाफ व्यापक सामाजिक जागरूकता अभियान चलाना है।

राज्यपाल ने सहयोग का दिया आश्वासन

मुलाकात के दौरान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नशे के विरुद्ध चलाए जाने वाले जागरूकता प्रयासों को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। ट्रस्ट के अनुसार, राज्यपाल ने अभियान को लेकर सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष साकिब भारत ने कहा कि संगठन का संकल्प मुंबई से नशे के खिलाफ मजबूत जनजागरूकता अभियान शुरू कर उसे पूरे महाराष्ट्र तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

ट्रस्ट ने स्वामी ओमा द अक् जी के मार्गदर्शन में इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More