15 Best News Portal Development Company In India

सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

SHARE:

JDU के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली

पटना में आज राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। राजभवन में आयोजित सादगीपूर्ण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

सम्राट चौधरी के साथ ही जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस नए राजनीतिक समीकरण के साथ बिहार की सत्ता में नई ऊर्जा और दिशा देखने की उम्मीद जताई जा रही है।

शपथ ग्रहण समारोह में कई वरिष्ठ नेता, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बदलाव से बिहार की राजनीति में नया समीकरण बनेगा और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति भी प्रभावित हो सकती है।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब सबकी नजर उनकी पहली कैबिनेट बैठक और फैसलों पर टिकी है। वहीं, उपमुख्यमंत्री बने विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव को भी अहम जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment