15 Best News Portal Development Company In India

वृद्धाश्रम में सादगी से मनाया गया विधायक डॉ. मनोज पाण्डेय का जन्मदिन

SHARE:

बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित वृद्धाश्रम में आयोजन

बाराबंकी के सफेदाबाद स्थित मातृ-पितृ सदन (वृद्धाश्रम) में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय का जन्मदिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस आयोजन का संयोजन वरिष्ठ समाजसेवी सौरभ द्विवेदी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग एक सैकड़ा वृद्धजनों को भोजन कराया गया और उनके साथ समय बिताया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने डॉ. मनोज पाण्डेय के व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें जनसुलभ नेता बताया।

सौरभ द्विवेदी ने कहा कि डॉ. मनोज पाण्डेय की सादगी और मिलनसार स्वभाव ही उनकी लोकप्रियता का मुख्य कारण है। उन्होंने हमेशा बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की मदद की है, चाहे वह किसी भी वर्ग या समुदाय से जुड़ा हो।

इस मौके पर अधिवक्ता शिवम शुक्ला, प्रशांत पाण्डेय, सुशील मिश्रा, अंशुमान द्विवेदी, हिमांशु दीक्षित, सचिन मिश्रा, आशु मिश्रा, महेंद्र तिवारी, संजय शुक्ला और सुधाकर वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का माहौल भावुक और सकारात्मक रहा, जहां वृद्धजनों ने आशीर्वाद देकर अपनी खुशी जाहिर की।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More