8 मई को दोपहर 2:30 बजे घोषित होगा रिजल्ट, छात्र wbbme.org और wbresults.nic.in पर देख सकेंगे स्कोर

West Bengal Board of Madrasah Education (WBBME) ने हाई मदरसा, आलिम और फाजिल परीक्षा 2026 के रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय घोषित कर दिया है। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा परिणाम शुक्रवार 8 मई 2026 को दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे।

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के जरिए ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और कैप्चा दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि रिजल्ट कोलकाता के मौलाना अबुल कलाम आजाद भवन से जारी किया जाएगा। साथ ही संबंधित मदरसों के प्रधानाचार्यों को उसी दिन दोपहर 2:30 बजे के बाद मार्कशीट और सर्टिफिकेट वितरण केंद्रों से प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट wbbme.org या wbresults.nic.in पर जाएं
- “High Madrasah, Alim & Fazil Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें
रिजल्ट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और पास/फेल स्टेटस जैसी जानकारियां दर्ज होंगी।






