15 Best News Portal Development Company In India

इकाना में बारिश बनी विलेन, 3 बार रुका RCB-LSG मुकाबला; लखनऊ में छाया विराट कोहली का क्रेज

SHARE:

‘आई लव चीकू’ पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचे फैंस, बारिश के बावजूद नहीं टूटा क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह

Royal Challengers Bengaluru और Lucknow Super Giants के बीच लखनऊ के Bharat Ratna Shri Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium में खेले गए मुकाबले में बारिश ने बार-बार खलल डाला। मैच के दौरान मौसम ने ऐसा करवट ली कि खेल को तीन बार रोकना पड़ा।

बारिश के कारण खिलाड़ियों को कई बार मैदान से बाहर जाना पड़ा, जबकि ग्राउंड स्टाफ लगातार कवर हटाने और मैदान को खेलने लायक बनाने में जुटा रहा। हालांकि खराब मौसम के बावजूद दर्शकों का जोश कम नहीं हुआ। स्टेडियम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्रिकेट फैंस ने टीमों का जमकर समर्थन किया।

मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा Virat Kohli के क्रेज की रही। विराट के फैंस ‘I Love Chiku’ और ‘King Kohli’ लिखे पोस्टर लेकर स्टेडियम पहुंचे। जैसे ही विराट मैदान पर नजर आए, पूरा इकाना स्टेडियम शोर और तालियों से गूंज उठा।

बारिश की वजह से मैच की रफ्तार जरूर प्रभावित हुई, लेकिन फैंस का उत्साह अंत तक बरकरार रहा। सोशल मीडिया पर भी विराट कोहली और इकाना स्टेडियम का माहौल तेजी से वायरल हो रहा है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More