15 Best News Portal Development Company In India

हरिद्वार में लूटकांड का खुलासा, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार

SHARE:

तमंचे के दम पर स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूटी थी

हरिद्वार पुलिस ने तमंचा दिखाकर स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी लूटने वाले चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कुछ दिन पहले हथियार के बल पर एक युवक को रोककर उसकी स्कूटी, मोबाइल और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटी गई स्कूटी, मोबाइल फोन, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी किसी अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More