15 Best News Portal Development Company In India

पांचवें बड़े मंगल पर करें ये विशेष उपाय, बजरंगबली होंगे प्रसन्न

SHARE:

हनुमान जी को चढ़ाएं प्रिय भोग, मिलेगी कृपा और सुख-समृद्धि

ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगल का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। कल पांचवां बड़ा मंगल मनाया जाएगा, जिसे लेकर हनुमान भक्तों में उत्साह का माहौल है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को बूंदी के लड्डू, बेसन के लड्डू, चूरमा, गुड़-चना और तुलसी मिश्रित प्रसाद का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही चमेली के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

भक्त इस दिन मंदिरों में भंडारे, प्रसाद वितरण और धार्मिक आयोजनों का भी आयोजन करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि का आगमन होता है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई
Explore More