15 Best News Portal Development Company In India

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का तीसरा गोल्ड, पैरा 100 मीटर में गावित ने रचा इतिहास

SHARE:

100m T47 में भारत का शानदार 1-2 फिनिश, दिलीप गावित को गोल्ड और मोहम्मद बासिल को सिल्वर; लॉन्ग जंप में मुरली श्रीशंकर ने जीता रजत

 
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीत लिया। पैरा एथलेटिक्स की पुरुष 100 मीटर T47 स्पर्धा में दिलीप महादू गावित ने शानदार दौड़ लगाते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने इस दौरान नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया। भारत के लिए खुशी की बात यह रही कि इसी स्पर्धा में मोहम्मद बासिल दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल जीतकर भारत को ऐतिहासिक 1-2 फिनिश दिलाई।

एथलेटिक्स में भारत की सफलता यहीं नहीं रुकी। मुरली श्रीशंकर ने पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल में 8.09 मीट की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। वे स्वर्ण पदक से महज 6 सेंटीमीटर पीछे रह गए। यह कॉमनवेल्थ गेम्स में उनका लगातार दूसरा रजत पदक है, जिसने भारत के पदक अभियान को और मजबूत किया।

इन शानदार प्रदर्शनों के साथ भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स अभियान और मजबूत हुआ है। एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है, जबकि मुक्केबाजी सहित अन्य खेलों में भी भारत के कई खिलाड़ी पदक की दौड़ में बने हुए हैं।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment