15 Best News Portal Development Company In India

Delhi Bomb Threat: हाई कोर्ट समेत छह जगहों पर बम की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले मचा हड़कंप

SHARE:

ई-मेल से मिली धमकी के बाद पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में बम की धमकियों से हड़कंप मच गया। दिल्ली हाई कोर्ट समेत छह महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के जरिए मिलने की जानकारी सामने आई है। धमकी के बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और संबंधित स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जिन छह जगहों को धमकी मिलने की बात सामने आई है, उनमें दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान स्थित फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत का डीएम कार्यालय, IGI एयरपोर्ट का टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट का SDM कार्यालय शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को संबंधित स्थानों पर भेजा गया।

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले ई-मेल के बाद परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। सुरक्षा टीमों ने कोर्ट परिसर के अलग-अलग हिस्सों में सघन तलाशी ली। शुरुआती जांच में किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना नहीं है।

धमकी ऐसे समय मिली है जब राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। एजेंसियां अब धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और उसकी विश्वसनीयता की जांच कर रही हैं। बाद की जांच में हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट से जुड़ी धमकियों को hoax बताया गया है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment