15 Best News Portal Development Company In India

जापान में कुदरत का कहर, रिकॉर्ड बारिश से तबाही; चार की मौत, 80 से ज्यादा घर डूबे

SHARE:

चिबा में बाढ़ से सड़कें और रेलवे ट्रैक जलमग्न, हजारों लोग फंसे

जापान में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। टोक्यो के पूर्व में स्थित चिबा प्रीफेक्चर में गुरुवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बड़े पैमाने पर बाढ़ आ गई। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी सामने आई है।

बारिश इतनी तेज थी कि कई इलाकों में सड़कें, रेलवे ट्रैक और दर्जनों घर पानी में डूब गए। चिबा प्रीफेक्चर में 80 से ज्यादा घरों के बाढ़ की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने करीब 2.30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी।

मौसम विभाग के मुताबिक, चिबा शहर में एक घंटे के दौरान करीब 115 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो वहां के लिए रिकॉर्ड स्तर है। कुछ इलाकों में 24 घंटे के भीतर 360 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। भारी बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई और हजारों घर अंधेरे में चले गए।

हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नारिता एयरपोर्ट पर करीब 7 हजार यात्री फंस गए, जबकि हजारों लोगों ने रेलवे स्टेशनों और सरकारी इमारतों में रात गुजारी। राहत और बचाव कार्य के लिए जापान की सेल्फ-डिफेंस फोर्स को भी तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश कम होने के बाद चेतावनी का स्तर घटाया है, लेकिन आगे फिर बारिश होने की आशंका जताई गई है।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment