15 Best News Portal Development Company In India

प्रयागराज में तीसरे दिन भी बारिश का कहर, घरों में डूबा सामान; पहाड़ों में भारी तबाही

SHARE:

बिहार में स्कूल नदी में बहा, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश से मौतें और पुल ध्वस्त

उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्रयागराज में लगातार बारिश के तीसरे दिन भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। राजरूपपुर और करैली समेत कई मोहल्लों में बारिश का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर और खाने-पीने का सामान पानी में डूब गया। कई परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रयागराज में भारी बारिश के कारण प्रशासन को स्कूल बंद करने तक का फैसला लेना पड़ा। मौसम विभाग ने भी उत्तर प्रदेश में आगे भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

वहीं पहाड़ी राज्यों में हालात और गंभीर हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के बीच मकान गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर सामने आई है। दूसरी ओर, राज्य के चमोली जिले में तेज बहाव के कारण बेली ब्रिज बह गया, जिससे कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ।

हिमाचल प्रदेश में भी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई सड़कें और पुल प्रभावित हुए हैं। प्रशासन और राहत टीमें लगातार संवेदनशील इलाकों में स्थिति पर नजर रख रही हैं।

Lokseva Bureau
Author: Lokseva Bureau

Leave a Comment