शाहजहांपुर से लखनऊ तक अधिकारियों को मिली नई तैनाती, पूरी लिस्ट सामने आई

उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में सोमवार को बड़ा बदलाव हुआ है। राज्य सरकार ने 18 प्रशिक्षु IAS अधिकारियों की नई तैनाती की है। ये अधिकारी अलग-अलग जिलों में सहायक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब स्थानांतरित कर विभिन्न जिलों में संयुक्त मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

ताजा तबादला सूची के मुताबिक, आदित्य श्रीवास्तव को शाहजहांपुर, मोनिका को बस्ती, शौर्य अरोड़ा को बदायूं और कुनाल रस्तोगी को गोरखपुर भेजा गया है। वहीं अयान जैन को आजमगढ़, शिवम कुमार को महाराजगंज और अनिमेष वर्मा को देवरिया में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इसके अलावा अंशुल हिंडोल को सुल्तानपुर, शुभांशु कटियार को जौनपुर, विनोद कुमार मीना को औरैया, अर्पित कुमार को प्रयागराज और रिम आनंद को कानपुर देहात में नई जिम्मेदारी मिली है। रमेश चंद्र वर्मा को बलिया और अक्षय दीपक को कुशीनगर भेजा गया है।

इसी क्रम में तेजस के. को मैनपुरी, मनीषा धायें को झांसी, आयुष अग्रवाल को रायबरेली और अपराजिता आर्यन को लखनऊ में संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इन तबादलों के साथ प्रदेश के कुल 18 जिलों में प्रशासनिक स्तर पर नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं।






